शांति
किसी ने पूछा – घर में बहुत अशांति रहती है, क्या करें ?
आचार्य श्री – मन में शांति रखो ।
Archived under संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर Comments off
किसी ने पूछा – घर में बहुत अशांति रहती है, क्या करें ?
आचार्य श्री – मन में शांति रखो ।
Archived under संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर Comments off
आचार्य श्री एक बार किसी गरीब के घर आहार के लिये गये, रोटियों के बर्तन में 6 रोटियाँ थीं, उन्होंने 2 रोटी खाने के बाद अंजुली छोड़ दी । ताकि चौके वाले पति-पत्नि को उनके हिस्से की 2-2 रोटियाँ मिल सकें ।
Archived under संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर Comments off
आचार्य श्री विद्यासागर जी के संघ का विहार चल रहा था, बाहर कहीं एक गाना चल रहा था, “दुनियाँ बनाने वाले क्या तेरे मन में समायी, तूने काहे को दुनियाँ बनायी”,
आचार्य श्री विद्यासागर जी ने कहा कि ऐसे कहो “दुनियाँ बसाने वाले क्या तेरे मन में समायी, तूने काहे को दुनियाँ बसायी” ।
Archived under संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर, डायरी Comments (4)
आचार्य श्री दुसरे मुनिराजों के साथ शौच के लिये जाते थे वहां पर कचड़े का ढ़ेर था और उससे बहुत दुर्गंध आती थी । मुनिराजों ने आचार्य श्री से शौच का स्थान बदलने के लिये निवेदन किया ।
आचार्य श्री – इसी गंदगी से तो हम सब पैदा हुये हैं, इससे घ्रणा कैसी ?
(प्रतिभा)
Archived under संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर Comments off
महुआ चातुर्मास के दौरान पूरी रात पूजा की गई और विधि पूर्वक नहीं की गई ।
आचार्य श्री से निवेदन किया गया कि आप इसे रोकें ।
आचार्य श्री – कोई पूछेगा तो बोलूंगा ।
श्री रतनलाल बैनाडा जी
Archived under संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर Comments off
विहार करते समय आचार्य श्री ने कहा -यदि पट्टी (सड़क पर खींची सफेद पेंट की लाईन) पर चलोगे तो पट्टी नहीं बंधेगी (पैरों पर) ।
( सड़क के बीच में कांटे भी नहीं होते हैं और पेंट की वजह से वहां सड़क Smooth तथा गर्मीयों में गर्म भी कम होती है । )
Archived under संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर Comments off
S. L. भाई ने आचार्य श्री से पूछा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा इतनी छोटी परिस्थितियों से उठ कर इतनी बड़ी जगह कैसे पहुंच गये ?
आचार्य श्री – सुना है वो गले में किसी हिन्दु भगवान की फ़ोटो लटकाते हैं, इसका मतलब अहिंसा में विश्वास रखते हैं, यह भी अपने आप में एक बड़ा कारण हो सकता है।
वैसे कर्म प्रक्रिया बड़ी जटिल है इसे समझना कठिन है।
Archived under संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर Comments off