चिंतन

मोह

Inverter जैसे DC ( Direct Current ) Supply  को AC (Alternative Current ) Supply में Convert कर देता है ।
ऐसे ही मोह, नकली को असली में और असली को नकली बना देता है ।

Archived under चिंतन Comments

धर्म

धर्म प्राणवायु है,
Oxygen  है हमारे जीवन के लिये जो दिखती नहीं है,
पर है सबसे महत्वपूर्ण खाना, पानी, माँ आदि से भी ज्यादा ।

Archived under चिंतन Comments

निमित्त

सड़क पर किसी की पिटाई हो रही है ।
पिटने वाले का पापोदय, पीटने वाले निमित्त ।
पर आप क्यों नहीं बने निमित्त ?
आपका पुण्योदय चल रहा था या आपका पुरूषार्थ इतना प्रबल था कि पीटने के Temptation को रोक पाये ।

बुरे काम में निमित्त ना बनें,
अच्छे काम में निमित्त जरूर बनें ।

Archived under चिंतन Comments

ज़ेब

ज़िंदगी के पहले कपड़े (लंगोटी) में ज़ेब नहीं होती;
आखिरी कपड़े (कफ़न)  में भी ज़ेब नहीं होती ।

फिर क्यों हम अपनी ज़िंदगी को ज़ेब भरने में बरबाद कर रहे हैं ?

Archived under चिंतन Comments (4)

अक्लमंद

जो अकल की बात को अकल में बैठा ले, वह अक्लमंद।

बुद्धू को अकल की बात बताओ तो उल्टा पड़ जाता है ।
तुम क्यों बता रहे हो ?
क्या मुझ में अकल नहीं है ?

क्या हम सब भी गुरूओं/भगवान की बातों को उल्टा नहीं ले रहे ?

Archived under चिंतन Comments

अंतरंग की सफाई

बाहर का कचड़ा ( अपशब्द, Criticism ) झेलने की आदत ड़ाल लो,
अंदर का कचड़ा अपने आप साफ होने लगेगा ।

Archived under चिंतन Comments

इन्द्रिय विजय

5 इन्द्रियाँ आपकी सेवक हैं, यदि आपने  उन्हें सिर पर रक्खा है तो आगे चलकर वे आपकी मालिक बन जायेंगीं ।
यदि उन्हें सेवक की ही तरह Treat किया तो वे बुढ़ापे तक आपकी सेवा करेंगी।

Archived under चिंतन Comments off

Short Cut

Short cut अपनाने से, जीवन Cut short हो जाता है ।

Archived under चिंतन Comments off

जीवन

जीवन को कठोर बनाओ, कठिन नहीं ।

Archived under चिंतन Comments off

आकाँक्षा

पूरे माह ईमानदारी और मेहनत से काम करेंगे तो माह के अंत में पगार मांगना पड़ेगी या आपने आप बैंक में पहुँच जायेगी ?

अच्छे कर्म करो, अच्छा फल स्वत: मिलेगा ।

Archived under चिंतन Comments (1)

« Previous entriesNext Page »Next Page »